{"_id":"6a0a0aa71c61d0b543036c70","slug":"farmer-dies-after-being-scorched-while-trying-to-extinguish-a-fire-in-his-sugarcane-crop-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156505-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गन्ने की फसल में लगी आग बुझाने में झुलसा किसान, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गन्ने की फसल में लगी आग बुझाने में झुलसा किसान, माैत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोस्तपुर। हरिहरपुर निवासी किसान जगन्नाथ (70) के गन्ने के खेत में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे जगन्नाथ गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में उनका झुलसा हुआ शव परिजनों को पड़ा मिला। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के बड़े पुत्र श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पिता शाम चार बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटे। रात में उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच पता चला कि घर से करीब तीन सौ मीटर दूर उनके गन्ने के खेत में आग लग गई थी। करीब नौ बजे वह अपने खेत के पास पहुंचे तो वहां पर आधी गन्ने की फसल राख मिली। बगल में उनके पिता का झुलसा हुआ शव पड़ा था।
श्रवण ने बताया कि उनके पिता ने 10 बिस्बा खेत में गन्ना बो रखा था। अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आधी फसल भी जल गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जगन्नाथ के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घर में उनकी पत्नी रेखा देवी, बड़ा पुत्र श्रवण, मझले पुत्र रघुवर व छोटे बेटे संजय रहते हैं। श्रवण का विवाह हो चुका है।
आग लगने से जला छप्पर, एक गोवंश की मौत : कूरेभार/ वलीपुर। भटवारा तिवारीपुर निवासी शंभूनाथ के छप्पर में रविवार दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार उनके छप्पर के बगल कचरे के ढेर में आग लगी थी। उसकी चिंगारी शंभूनाथ के छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से शंभूनाथ के एक बछड़े की मौत हो गई। उनकी एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों की किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, बल्दीराय के नेवादा गांव के पास स्थित जंगल में रविवार दोपहर 2:30 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने से कई पेड़- पौधे जल गए।