सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jagannathpur Crossing Remains Closed; Commuters Inconvenienced

Sultanpur News: बंद रही जगन्नाथपुर क्रॉसिंग, राहगीर परेशान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jagannathpur Crossing Remains Closed; Commuters Inconvenienced
लंभुआ के जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हो रही ट्रैक की मरम्मत। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
लंभुआ। जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया। रेल ट्रैक के पुराने स्लीपरों को बदलकर नए लगाए गए। लगातार आठ घंटे क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शंभूगंज की ओर से आने वाले वाहनों को परसरामपुर अंडरपास से होकर मुख्य मार्ग से लंभुआ की ओर जाना पड़ा, जबकि बाइक सवारों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। लंभुआ के गांधीनगर निवासी सुरेश झा किसी काम से चौकिया गए थे, वहां से लौटते समय भटौलिया अंडरपास से होकर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंभुआ निवासी शिवम बरनवाल को शंभूगंज जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर अधिक रास्ता तय करना पड़ा। बेदूपारा निवासी संतोष पांडेय को शिवगढ़ जाने के लिए अपना मार्ग बदलना पड़ा। पीडब्ल्यूआई एल. ब्राइक ने बताया कि यह रेल पथ को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा एक नियमित मरम्मत कार्य है। शाम तक रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed