{"_id":"6a0a067cf38eacd65307c7a6","slug":"sultanpur-chemists-association-distances-itself-from-strike-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156499-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ ने बंद से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ ने बंद से किया किनारा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। औषधि विक्रेता संघ ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी फार्मेसी बंद के बावजूद जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सुल्तानपुर की सभी दवा दुकानें व फार्मेसी खुली रहेंगी। सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि औषधि विक्रेता समाज अपनी व्यावसायिक समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के लिए सदैव एकजुट है। मरीजों की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए दवा दुकानों को बंद करना उचित समाधान नहीं है।
मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल ने कहा कि अवैध व अनियमित ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म, नकली व निम्नस्तरीय दवाओं की बढ़ती समस्या, दवाओं के दुरुपयोग तथा असमान व्यापारिक नीतियों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को प्रभावी व ठोस कदम उठाने चाहिए, लेकिन दवा उपलब्धता बाधित नहीं होनी चाहिए।