सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Opportunity for cross-examination of the accused in the Gungwachh murder case has concluded

Sultanpur News: गुंगवाछ हत्याकांड में आरोपियों की जिरह का अवसर समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for cross-examination of the accused in the Gungwachh murder case has concluded
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के गुंगवाछ हत्याकांड में शनिवार को एडीजे चतुर्थ राम प्रताप सिंह राना की अदालत में अभियोजन साक्ष्य में मौजूदा समय में सीतापुर जिले में तैनात मामले के विवेचक उमाकांत शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए।


फिलहाल इस मामले में आरोपी आशा तिवारी, अभिषेक यादव, रामदुलारे, बृजेश यादव, नितिन तिवारी की तरफ से जिरह करने के बजाय मौका अर्जी दी गई, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए जिरह का अवसर समाप्त कर दिया। आरोपी अखिलेश की तरफ से किसी के उपस्थित नहीं होने की वजह से उसकी जिरह का अवसर कोर्ट ने खत्म कर दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई जिरह के लिए तीन जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के गुंगवांछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में लगातार साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed