सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hot winds blowing throughout the day heightened discomfort; temperature reaches 40 degrees

Sultanpur News: दिनभर चली गर्म हवा ने बढ़ाई बेचैनी, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 18 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blowing throughout the day heightened discomfort; temperature reaches 40 degrees
शहर में रविवार को छाता लगाकर धूप से बचाव करतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में आंधी, तूफान और बारिश के बाद मौसम ने तेजी से करवट बदला है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।


रविवार को दिनभर चली गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे से धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म हवा से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर दिखाई दिए। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 3.2 किमी/घंटा रही।


आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। चिकित्सकों ने तेज धूप से बचाव के लिए दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। कटका खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पानी पीना और हल्के सूती कपड़े पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed