{"_id":"697a4e38eeb3fc752304d120","slug":"fir-lodged-in-rs-6259-lakh-fraud-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-149027-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 62.59 लाख रुपये की ठगी के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 62.59 लाख रुपये की ठगी के मामले में प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार के सोहगौली निवासी अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। उनके मुताबिक वह एक फर्म के प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि उन्होंने स्क्रैप खरीद के लिए मोहम्मद सलमान, दिलशाद, कयूम निवासीगण, कल्याण सिंह, मवाना, मेरठ को करीब 70 लाख रुपये उनके खाते में व करीब 15 लाख रुपये का नकद भुगतान किया था।
आरोप है कि मोहम्मद सलमान ने करीब 23.14 लाख रुपये का भुगतान उन्हें किया, शेष भुगतान आरोपियों ने रोक लिया। उनके आवास पर पहुंचने पर मोहम्मद सलमान व उनके भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अनिल के अनुसार उनका मोहम्मद सलमान, दिलशाद, कयूम के पास करीब 62.59 लाख रुपये का भुगतान अभी शेष है। कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण पुराना है। इस मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
लंभुआ। जौनपुर जिले के बदलापुर, बबुरा निवासी सुरेंद्र शुक्ल के मुताबिक उनके पड़ोसी निर्मला प्रसाद के घर पर लंभुआ के मुकुंदपुर भरखरे निवासी पदमकांत दुबे के भाई की शादी हुई है। आरोप है कि सुरेंद्र एक दिन पद्मकांत दुबे के घर गया तो उसने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी के झांसे में आकर सुरेंद्र ने उन्हें 20 लाख रुपये दे दिया। आरोपी ने उन्हें एक फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया। बाद में उसका खुलासा हुआ। काफी कोशिशों के बाद आरोपी ने उन्हें 4.87 लाख रुपये वापस किए। अब आरोपी ने उन्हें पैसा देने से मना कर दिया है।
आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि पद्मकांत दुबे व अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ गत 25 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। (संवाद)
Trending Videos