{"_id":"696e6ef46649c5000f015768","slug":"fishermen-die-of-drowning-in-river-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148487-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। अल्देमऊ नूरपुर निवासी राम सनेही (60) की सोमवार को मछली पकड़ते समय गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे उनका शव पानी में उतराता मिला। परिजनों ने बताया कि राम सनेही सोमवार सुबह घर से मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी के तट पर गए थे।
अचानक उनका पांव फिसल गया जिससे वह नदी में डूब गए परिजनों ने उनकी गोमती नदी के पास जाकर खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब दो बजे नदी के पानी में उनका शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। राम सनेही मछली पकड़ने का काम करते थे। उनकी चार संताने थीं। बड़े पुत्र सिंकदर की वर्ष 2018 में गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई थी। घर पर उनकी पत्नी कमला देवी, पुत्र नरेंद्र, तिलक राज व राहुल रहते हैं। तीनों भाई भी मछली पकड़ने का काम करते हैं। राम सनेही की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
Trending Videos