{"_id":"696bd8749bb5eede9a03a364","slug":"general-knowledge-gave-relief-hindi-literature-confused-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-148354-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामान्य ज्ञान ने दी राहत हिंदी साहित्य ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामान्य ज्ञान ने दी राहत हिंदी साहित्य ने उलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर के जीजीआईसी में परीक्षा देकर निकली अयोध्या की अमृता निषाद ने बताया कि हिंदी में व्याकरण व साहित्य के प्रश्नों ने खूब परेशान किया।
इनमें तत्सम और तद्भव के प्रश्न अधिक थे। अयोध्या की मानवी यादव ने बताया कि कवियों के जीवन दर्शन और कृतियों में से ज्यादा प्रश्न आए। सामान्य ज्ञान के प्रश्न औसतन ठीक थे। दीपांशी ने बताया हिंदी में कुछ प्रश्न बहुत कठिन थे, लेकिन कुछ सवाल ऐसे आए जो आसानी से हल हो गए। गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक कटना था। इसलिए वहीं हल किया, जो पूरी तरह आ रहा था। आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 7079 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4684 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2395 ने परीक्षा छोड़ दी।
Trending Videos