सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing in case of several dignitaries including Arvind Kejriwal

Sultanpur News: अरविंद केजरीवाल सहित कई माननीयों के केस में सुनवाई टली

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hearing in case of several dignitaries including Arvind Kejriwal
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य माननीयों के मामले में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की बार काउंसिल चुनाव में ड्यूटी लगी होने की वजह से सभी मामलों में सुनवाई बाधित रही। इन मामलों में अगली सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख तय की गई है।
Trending Videos

अमेठी जिले के गौरीगंज में हुई घटना का जिक्र करते हुए जिला पंचायत अमेठी के तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी जग प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ 20 अप्रैल 2014 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक अन्य मामले में भी सुनवाई इसी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, दोनों मामलों में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। वहीं, मुसाफिरखाना कोतवाली में दर्ज हुए इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह से जुड़े मामले में भी अदालत ने 14 फरवरी की तारीख तय की है। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास से जुड़े मामले भी 14 फरवरी की तारीख नियत की गई है। वहीं, पूर्व विधायक अनूप संडा व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित अन्य से जुड़े मुकदमे में भी अदालत ने 17 फरवरी की तारीख तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed