सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Indecent remarks against any daughter are unacceptable: Anupriya

किसी भी बेटी पर अभद्र टिप्पणी स्वीकार्य नहीं : अनुप्रिया

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indecent remarks against any daughter are unacceptable: Anupriya
सम्मेलन को संबो​धित करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश या प्रदेश के किसी भी परिवार की बेटी के खिलाफ अभद्र या अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।


पार्टी के सम्मेलन में हिस्सा लेने सोमवार को पहुंची अनुप्रिया ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई अशोभनीय टिप्पणियों के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई वैचारिक होनी चाहिए और दलों को केवल वैचारिक स्तर पर ही मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से आरोपियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करने की अपेक्षा की। कहा कि समाज की हर बेटी अपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 1931 के बाद पहली बार जनगणना में अलग-अलग जाति समुदायों की संख्या का आंकड़ा सरकार के पास आएगा। इस आंकड़े से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के विकास के लिए नीतियां और बेहतर ढंग से निर्धारित की जा सकेंगी।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में रहें और एनडीए सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर अपना दल युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह सोनू सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed