सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Marking of trees for road construction begins.

Sultanpur News: सड़क निर्माण के लिए पेड़ों का चिह्नांकन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Marking of trees for road construction begins.
विज्ञापन
कुड़वार। कुड़वार-अलीगंज मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के बीच से दोनों तरफ छह-छह मीटर के दायरे में आने वाले पेड़ों के चिह्नांकन के लिए वन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा राजीव खन्ना ने टीम के साथ राजकोट मार्ग से पंचरास्ता होते हुए अलीगंज तक पेड़ों का चिह्नांकन शुरू कर दिया है। पूर्व सांसद मेनका गांधी और इसौली विधायक मो. ताहिर खां सहित क्षेत्रीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग उठाई थी। विधायक मो. ताहिर खां ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया था। अवर अभियंता विजय कश्यप ने बताया कि पेड़ों का चिह्नांकन जारी है और सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed