{"_id":"6a30f8a7f4330d34b704d11f","slug":"video-lkhamapara-saugdhaka-hathasa-ma-ma-saltanapara-ka-thapata-va-bhaja-ka-mata-mahall-ma-shaka-ka-lhara-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर सड़क हादसे में में सुल्तानपुर के दपंती व भांजी की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर सड़क हादसे में में सुल्तानपुर के दपंती व भांजी की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर
लखीमपुर के मैगलगंज के पास हाईवे पर सोमवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर निवासी सिंचाई विभाग के लिपिक विमल सिंह पटेल (50), उनकी पत्नी वंदना (45) व भांजी अलिख्या वर्मा (22) की मौत हो गई। हादसे में विमल सिंह पटेल की पुत्री भूमी पटेल व वीर पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह खबर मिलने के बाद उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ लग गई।
विमल सिंह पटेल सिंचाई विभाग खंड 16 में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ 13 जून को घूमने के लिए हरिद्वार गए थे। सोमवार को वह हरिद्वार से परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई जिले के जहानीखेड़ा के पास देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ट्रॉली में फंस गई। ट्रैक्टर चालक कार को करीब दो किमी तक घसीटता हुआ मैगलगंज तक ले आया। चपरतला के पास लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से भाग निकला। मैगलगंज ने घायलों को निकट अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विमल ने अपने किरायेदार सुरेश चंद्र यादव को बताया था कि सोमवार को वह लौट आएंगे। शास्त्रीनगर के सभासद अजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि विमल सिंह सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर थे। उनके पिता सियाराम वर्मा जूनियर इंजीनियर थे। उनकी भी मृत्यु हो चुकी है। घटना के बारे में जानकारी होने के बाद उनके घर पर शोक व्यक्त करने वाले लोग पहुंचने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।