{"_id":"69dbe4e075564bff4007f6c8","slug":"instructions-issued-to-protect-cattle-from-the-heat-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-154002-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्मी से गोवंशों को बचाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्मी से गोवंशों को बचाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दौरे पर पहुंचे गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शुक्ल ने रविवार को तीन गोआश्रय स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने पशुओं के चारा, पानी व रहने की व्यवस्था की जानकारी ली। गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए इंतजाम के निर्देश दिए।
वाराणसी से जिले में पहुंचे गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेंद्र कुुमार शुक्ल ने चांदा के एक गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करने के बाद लंभुआ के पकड़ी के आश्रय स्थल को देखा। उनके साथ आयोग के सदस्य दीपक गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने पशुओं को संरक्षित करने के लिए बनाए गए रजिस्टर, पशुओं के चारा, टैंक के पानी को देखा। चरही में पशुओं के दिए गए चारा का देखते हुए हरे चारे के प्रबंध के निर्देश दिए। घासीपुर के गोआश्रय स्थल में गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं दिखे।
गर्मी से गोवंशों को बचाने के लिए जुट के बोरे सहित अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने जिले के गोआश्रय स्थलों की जानकारी दी। कहा कि गोवंशों को आश्रय स्थलों में रखा जा रहा है। नए आश्रय स्थल भी बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर संबंधित लोग मौजूद रहे।
Trending Videos