{"_id":"6a78c98f7e2c382d4800e724","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-from-locked-house-hacksaw-found-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162465-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंद घर से लाखों के जेवर चोरी, मिली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंद घर से लाखों के जेवर चोरी, मिली आरी
Mon, 10 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। क्षेत्र के कुसेला गांव में शनिवार रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, चार चांदी की प्रतिमाएं और घरेलू सामान चुरा ले गए।
गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दोनों बेटे मुंबई में रहते हैं। जवाहर लाल और उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर बेटों ने उन्हें मुंबई बुला लिया था। घर काफी समय से बंद था। शनिवार रात चोरों ने छह कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। तड़के पड़ोसी राजा गुप्ता ने आहट सुनकर शोर मचाया, जिससे चोर भाग निकले।
परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। चोर मौके पर ताले काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी छोड़ गए। घटना की जानकारी पाकर जवाहर लाल गुप्ता की बेटी गीता साहू गांव पहुंचीं। उन्होंने घर में मौजूद चांदी की प्रतिमा, सोने की चेन, कान की बाली, चार अंगूठी, चांदी के पायल सहित करीब 10 लाख रुपये की चोरी होने की जानकारी दी है। तीन वर्ष पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी, तब चोर इन्वर्टर ले गए थे। दोबारा हुई चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मकान करीब दो साल से बंद पड़ा था।