{"_id":"6a78cc9066050af6e907d484","slug":"societal-progress-lies-in-education-and-employment-dharmveer-prajapat-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-162487-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की तरक्की शिक्षा व रोजगार में निहित : धर्मवीर प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की तरक्की शिक्षा व रोजगार में निहित : धर्मवीर प्रजापति
विज्ञापन
पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री धर्मवीर प्रजापति। स्रोत-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दक्ष प्रजापति की जयंती कार्यक्रम में पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने समाज के लोगों को तरक्की के मार्ग सुझाए। उन्होंने कहा कि तरक्की शिक्षा व रोजगार में ही निहित है। शिक्षित बनकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए लोग आगे बढ़ें।
उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दक्ष के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में अच्छा अंक लाने वालों को सरकार सम्मानित कर रही है। पिछड़ा वर्ग के लिए बहुत योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने खासकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समाज को संगठित होकर काम करने का मंत्र दिया। कार्यक्रम को शीला पंडित एमएलसी बिहार, शिवरानी पंडित एमएलसी बिहार, ओमप्रकाश गोला राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष माटी कला बोर्ड व विधायक सुल्तानपुर विनोद सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर दयाराम प्रजापति, अंजू प्रजापति और लोकेश प्रजापति, जगदीश प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, मंगरू प्रजापति, वीरेंद्र भार्गव, सचिव जगन्नाथ प्रजापति, श्याम प्रजापति, वीरभान प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
मकान में चल रही चौकी, पुलिस विभाग नहीं दे रहा किराया
कार्यक्रम के दौरान गभड़िया निवासी बसंती देवी प्रजापति ने अपने मकान में वर्षों से संचालित पुलिस चौकी का मामला राज्यमंत्री के सामने उठाया। बताया कि 10 वर्ष से उनका मकान पुलिस चौकी के रूप में इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन पुलिस विभाग किराया नहीं दे रहा है। मकान खाली कराने के लिए वह लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से बात करके समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, विधायक विनोद सिंह पर लगे बलात्कार के प्रयास के आरोप पर राज्यमंत्री ने कहा कि मामले को देखा जाएगा।