{"_id":"6a78d1c89df3c22a0f0920ba","slug":"teenager-dies-after-electric-shock-from-jhatka-machine-in-meghmau-village-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162457-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेघमऊ गांव में झटका मशीन से लगा करंट, किशोर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेघमऊ गांव में झटका मशीन से लगा करंट, किशोर ने दम तोड़ा
Mon, 10 Aug 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
मेघमऊ गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से किशोर की मौत पर रोते-बिलखते परिजन और जमा भीड़। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीपुर/विंदेश्वरीगंज। हलियापुर क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव में रविवार सुबह खेत की फसल बचाने के लिए लगाई गई झटका मशीन जानलेवा साबित हुई। चरी काटने खेत में गए 16 वर्षीय आर्यन तिवारी की मशीन के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिले में 19 दिन में तीसरी मौत से लोग सदमे में हैं। उधर, डीएम इंद्रजीत सिंह ने जिले भर में अभियान चलाकर झटका मशीन हटाने का आदेश दिया है।
गांव निवासी दूधनाथ तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन तिवारी रविवार सुबह 10 बजे घर के सामने स्थित चरी के खेत में गया था। परिजनों के मुताबिक, खेत के बगल में गांव के बैजनाथ तिवारी ने फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगा रखी थी। खेत में पहुंचने के दौरान आर्यन मशीन से जुड़े तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही खेत में गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब लोगों ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलते ही तहसीलदार बल्दीराय सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।