फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The message of environmental conservation will reach from schools to villages

Sultanpur News: स्कूलों से गांवों तक पहुंचेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The message of environmental conservation will reach from schools to villages
सुल्तानपुर। अब माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण का पाठ सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि गांवों तक पहुंचाकर लोगों को भी जागरूक करेंगे। मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब गठित किए गए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 29 राजकीय और 58 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 70 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले चरण में राजकीय विद्यालयों में गठित इको क्लबों को सक्रिय किया जा रहा है। क्लब में प्रधानाचार्य, विज्ञान शिक्षक और कक्षा नौ व दस के एक-एक विद्यार्थी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके बाद विद्यार्थी विद्यालय परिसर के साथ आसपास के गांवों में गतिविधि आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इनमें स्वच्छता, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि इको क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें जागरूकता अभियानों से जोड़ना है। विद्यालय और समुदाय के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गांवों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed