{"_id":"6a78d15081e9a6c365013c62","slug":"youth-dies-two-injured-in-collision-between-two-bikes-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162483-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
Mon, 10 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकला। क्षेत्र के भटौता तुलसी पट्टी गांव में रविवार दोपहर दो बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सड़सी निवासी अभिषेक वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के सड़सी गांव निवासी अभिषेक वर्मा (21) और अंकुश वर्मा (17) रविवार दोपहर बाइक से रवनिया चौराहे से घर लौट रहे थे। बाइक अभिषेक वर्मा चला रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे भटौता तुलसी पट्टी गांव में ईंट भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रहे भटौता तुलसी पट्टी गांव निवासी अभिषेक यादव (26) की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी करौंदीकला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।