{"_id":"6a78cb0646121b798b0840f4","slug":"new-industrial-zone-to-be-set-up-50-acres-of-land-being-identified-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-162469-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, खोजी जा रही 50 एकड़ भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, खोजी जा रही 50 एकड़ भूमि
Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल एंप्लायमेंट इंडस्ट्रियल जोन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। उद्योग आयुक्त ने इसके लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त के निर्देश पर अब प्रशासन ने गाइडलाइन के मुताबिक भूमि की तलाश शुरू करा दी है।
जिला प्रशासन की ओर से भूमि की तलाश के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन दो माह बाद भी 50 एकड़ भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। लेखपाल जमीन तलाश रहे हैं। शहर के 20 किमी परिधि में सड़क के किनारे, जलभराव मुक्त व हाईटेंशन लाइन के तारों से सुरक्षित 50 एकड़ जमीन मिलने पर एंप्लायमेंट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा।
उद्योग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसमें रोजगारपरक उद्योग लगवाए जाएंगे। इसके लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। उद्योग लगने से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि जमीन के लिए उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अभी तक किसी तहसील से भूमि उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट नहीं मिली है।