फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students will be told about the pain of the partition of Akhand Bharat

Sultanpur News: छात्रों को बताया जाएगा अखंड भारत के बंटवारे का दर्द

Mon, 10 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students will be told about the pain of the partition of Akhand Bharat
सुल्तानपुर। शिक्षा विभाग हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगा। इस मौके पर विद्यार्थियों को देश के विभाजन की त्रासदी और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह पहल छात्रों को इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं से जोड़ने का एक प्रयास है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को अखंड भारत के विभाजन के बाद उत्पन्न हुई समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नाट्य प्रस्तुतियां, रंगोली और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। अभियान के तहत, विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed