सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Launch of the Water Festival campaign

Sultanpur News: जल महोत्सव अभियान का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Launch of the Water Festival campaign
जल महोत्सव अभियान में चार सूत्रीय जल संकल्प दिलाते अति​थि। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक के तेरयें ग्राम सभा में रविवार को जल महोत्सव ग्रामीण अभियान का शुभारंभ किया गया। जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए हर घर जल और जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव दिवस व विश्व जल दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेयजल स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सियाराम ने की।
Trending Videos

जल समिति के सभी सदस्यों एवं अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने गांव में बिछाई पाइपलाइन और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि एक ग्राम सभा में कुल 650 घर जल से लाभांवित होंगे। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, शिवमूर्ति सिंह, सूरज सिंह, सुधांशु गर्ग, तारकेश्वर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed