{"_id":"696fc990b6265a93e10e5a6b","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-issuing-fake-copy-of-family-register-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148555-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल जारी करने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिवार रजिस्टर की फर्जी नकल जारी करने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल कराने की कोशिश के मामले में जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने लंभुआ के ढेलहा गांव के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। अमर उजाला के दो जनवरी 2026 को एसआईआर में नाम शामिल कराने का खुला खेल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जांच टीम में शामिल जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल व डीसी एनआरएलएम केडी गोस्वामी को शामिल किया गया था। प्रकरण की जांच एसडीएम लंभुआ ने भी की थी। टीम की जांच में ग्राम विकास अधिकारी पवन चौरसिया की ओर से कुछ लोगों के लिए जारी परिवार रजिस्टर की नकल फर्जी मिली थी। इसमें बाहरी और विवाहित बेटियों का नाम सहित अन्य खामियां मिली हैं।
जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया रिपोर्ट मिलने पर आरोपी पंचायत सचिव पवन चौरसिया को निलंबित कर दिया गया। निलंबित करते हुए पवन चौरसिया को कूरेभार से संबद्ध किया गया है। पवन चौरसिया के पास लंभुआ ब्लॉक के 30 गांवों का प्रभार था। निलंबन के बाद ये गांव पंचायत सचिव विहीन हो गए हैं।
Trending Videos