{"_id":"69ff77014d291b01c50d025a","slug":"reach-the-spot-and-solve-the-real-problem-dm-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-155928-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या करें दूर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या करें दूर : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयसिंहपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार ने शनिवार को तहसील सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के तहत प्राप्त शिकायतों में केवल औपचारिकता पूरी न की जाए बल्कि मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों, अंश निर्धारण, वरासत, नामांतरण, धारा-24 के मुकदमों और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फाॅल्ट की स्थिति में तुरंत मरम्मत कार्य किया जाए। बैठक से पहले जिलाधिकारी ने विकास खंड जयसिंहपुर स्थित सभाकक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैटल कैचर्स की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में एसडीएम प्रभात कुमार सिंह, तहसीलदार मयंक मिश्र, नायब तहसीलदार रूबी यादव, सीओ सुनील सिंह, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह, बीडीओ मोतिगरपुर निशा तिवारी, बीडीओ जयसिंहपुर श्याम नारायण चतुर्वेदी, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos