{"_id":"6a78c5d9456f2ce70902b0eb","slug":"route-diversion-for-heavy-vehicles-on-the-ayodhya-route-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162494-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अयोध्या मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अयोध्या मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार के मुजेश टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को निर्देश देते टोल मैनेजर राहुल यादव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार। सावन में अयोध्या जाने वाले वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच रविवार से अयोध्या मार्ग पर बड़े वाहनों का रूट बदल दिया गया। मुजेश टोल प्लाजा पर जिले से अयोध्या की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को सीधे अयोध्या भेजने के बजाय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था मंगलवार रात तक प्रभावी रहेगी।
अयोध्या में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ सुल्तानपुर-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। यातायात को नियंत्रित रखने के लिए मुजेश टोल प्लाजा पर पुलिस और टोल कर्मियों की संयुक्त टीम लगाई गई है। टीम वाहनों को रोककर उनके गंतव्य के अनुसार वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दे रही है। टोल प्लाजा के टोल मैनेजर राहुल यादव ने बताया कि डायवर्जन के लिए अलग टीम तैनात की गई है। वाहन चालकों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। टोल परिसर और आसपास सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर भी नजर रखी जा रही है। इससे जाम की स्थिति न बने।
जाम रोकने को लगातार निगरानी
कूरेभार थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायवर्जन मंगलवार रात तक लागू रहेगा। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। टोल प्लाजा परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था है। टोल कर्मचारियों को परिसर में सफाई और यातायात की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।