{"_id":"69ff7b7baf9cdff1100c5685","slug":"schedule-of-national-childrens-science-congress-competition-released-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155916-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 377 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1.25 लाख छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध क्षमता और टीम वर्क की भावना विकसित करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं। चयनित छात्र अपने शोध और प्रोजेक्ट के माध्यम से नई वैज्ञानिक सोच को मंच देंगे।
प्रतियोगिता का विस्तृत शेड्यूल
प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर मई से 15 जुलाई तक आयोजित होगी। ब्लॉक स्तर पर 16 जुलाई से 31 अगस्त तक मुकाबले होंगे। जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेंगी। राज्य स्तर पर 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
Trending Videos