{"_id":"6a776f99e51d21d17a09b557","slug":"sp-city-president-accused-of-making-misleading-posts-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162412-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपा नगर अध्यक्ष पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपा नगर अध्यक्ष पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप
Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिष्ठित लोगों के नाम से फर्जी और भ्रामक बयान पोस्ट कर सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप सपा के नगर अध्यक्ष पर लगा है। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष दिवेश सागर की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लखनऊ नाका निवासी दिवेश सागर ने का आरोप लगाया कि धर्मेंद्र चौधरी अपनी फेसबुक आईडी से लगातार भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट कर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। वहीं, सपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)