सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stage Set: Amar Ujala Village Festival Begins Today

Sultanpur News: सजा मंच, आज से शुरू होगा अमर उजाला गांव महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Stage Set: Amar Ujala Village Festival Begins Today
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में तैयार हुआ अमर उजाला गांव महोत्सव का मंच। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से तीन दिवसीय गांव महोत्सव शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में सोमवार से शुरू होगा। बुधवार तक चलने वाले समारोह में किसान गोष्ठी, पंचायत प्रतिनिधि सम्मान, नारी सशक्तीकरण और शिक्षकों का सम्मान होगा।
Trending Videos

समारोह में कृषि यंत्रों, ऑटोमोबाइल्स, एक जिला-एक उत्पाद, सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा, वन संरक्षण, शिक्षा के अलावा रोजमर्रा से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक बताई जाएगी। महोत्सव में पहले दिन सोमवार को अशोक त्रिपुरारी महाराज के नेतृत्व में कथक नृत्य कला केंद्र की ओर से कथक व पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। केएनआईपीएसएस के फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी फैशन शो करेंगे। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमीना बानो की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्कूली बच्चे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नारी सशक्तीकरण पर पूरा कार्यक्रम आधारित रहेगा। उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महर्षि विद्या मंदिर, राधा रानी कुंवर कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। किसानों एवं प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को अंतिम दिन कृषि वैज्ञानिकों की ओर से उन्नत खेती के तौर तरीके बताए जाएंगे। साथ ही पशुपालन और उद्यान विभाग की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार और उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी की भूमिका में हैं। इसके अलावा एस. राज ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, रतनदीप मोटर्स, वीके एंटरप्राइजेज, साईं इंटरप्राइजेज, रतनदीप एलएलपी, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल ओमनगर, ढाबा नंदगांव, सनबीम स्कूल, ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स, सुल्तानपुर क्रॉफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी एवं पंकज सिंह सहयोगी हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का मौका

अमर उजाला गांव महोत्सव में ऐसी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जो अलग-अलग क्षेत्र में कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें डांस, सिंगिंग, मिमिक्री और कॉमेडी शामिल हैं। ऐसे लोग जिन्हें कार्यक्रम में प्रतिभाग करना हो, वे मोबाइल नंबर 9795221766 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

हर घंटे निकाला जाएगा लकी ड्राॅ
महोत्सव में लोगों के लिए हर घंटे लकी ड्राॅ निकाले जाएंगे। इसके विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed