सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill workers staged a road blockade to protest against pending wages.

Sultanpur News: बकाया वेतन के विरोध में चीनी मिल कर्मियों ने किया चक्का जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers staged a road blockade to protest against pending wages.
चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
द्वारिकागंज। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में बकाया वेतन नहीं मिलने से बृहस्पतिवार को नाराज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मिल परिसर में नारेबाजी करते हुए काम ठप कर दिया। इससे चीनी मिल करीब दो घंटे तक बंद रही।
Trending Videos

चीनी मिल के कर्मचारियों ने कहा कि 21 जनवरी को भी बकाया वेतन के लिए धरना दिया था। एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन मिला था। समय बीतने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। इससे नाराज कर्मचारी चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष शकील अहमद की अगुवाई में हड़ताल पर चले गए। संघ के महामंत्री अवधेश सिंह ने बताया कि बकाया राशि करीब तीन करोड़ रुपये है। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान प्रबंधक राजेश्वर यादव मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल और शासन स्तर से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी फिर से काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चीनी मिल में कामकाज ठप रहा। प्रदर्शन में चीफ इंजीनियर विवेक यादव, चीफ केमिस्ट आलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed