{"_id":"69bd8dd78ccc82e95c04defc","slug":"teachers-will-now-go-door-to-door-to-increase-enrollment-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-152446-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नामांकन बढ़ाने के लिए अब शिक्षक घर-घर देंगे दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नामांकन बढ़ाने के लिए अब शिक्षक घर-घर देंगे दस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंटर कॉलेजों में प्रवेश बढ़ाने के लिए अब शिक्षक घरों में दस्तक देंगे। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले विशेष स्कूल चलो अभियान में आठवीं पास और ड्रॉपआउट बच्चों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद उन बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
जिले में 29 राजकीय और 58 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य तय किया गया है। जिलाधिकारी स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेंगे। प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में ट्रांजिशन रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसमें गत सत्र में आठवीं उत्तीर्ण छात्रों का पूरा विवरण दर्ज होगा। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे।
इनसेट
फीडर विद्यालयों से सीधे जुड़ेगा नामांकन
सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर ने बताया कि पांच किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालय के रूप में चिह्नित किया जाएगा। इन विद्यालयों से आठवीं पास सभी छात्रों का कक्षा नौ में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं हैं, वहां सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य को ब्लॉक प्रभारी बनाया जाएगा।
विभाग ने जारी किए निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंंह ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई
Trending Videos