सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The family expressed their displeasure by keeping the dead body, the accused was arrested

Sultanpur News: शव रखकर परिजनों ने जताई नाराजगी, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The family expressed their displeasure by keeping the dead body, the accused was arrested
विज्ञापन
बंधुआकला। मनियारी निवासी शाहिद (62) की रविवार दोपहर बकरी चराने के विवाद में गोली मारकर की गई हत्या के बाद सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। नाराज परिजन शव को घर के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे इसौली विधायक मो. ताहिर खान ने परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाया। बताया कि पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दोपहर में घरवालों ने अलीगंज कस्बे के कब्रिस्तान में शव को दफन कर अंतिम संस्कार किया।
Trending Videos

बंधुआकला पुलिस ने बताया कि मृतक शाहिद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में एक गोली लगने के बाद काफी खून बह जाने के कारण मौत की बात सामने आई है। अरमान की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शेहरू व उसके भाई इकरार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार दोपहर शेहरू के अलीगंज के लंगड़ी गांव के पास मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया गया है। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक व उसके परिवार के बीच भूमि विवाद चल रहा है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे शाहिद का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने शव के अंतिम संस्कार से इन्कार कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घरवालों ने हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। दोपहर करीब 12:30 बजे इसौली विधायक मो. ताहिर खान ने पहुंच कर परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed