सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The issue of shop allocations in TP Nagar has resurfaced

Sultanpur News: टीपीनगर की दुकानों के आवंटन का फिर उठा मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The issue of shop allocations in TP Nagar has resurfaced
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल व्यापारी। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उद्योग एवं व्यापार बंधु की मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टनगर की दुकानों के आवंटन व मरम्मत का प्रकरण फिर उठा। सुपर मार्केट में अतिक्रमण व साफ-सफाई का प्रकरण कई बार उठाए जाने के बाद भी निपटारा नहीं होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों में उद्योग विभाग से भेजी गईं पत्रावलियों पर ऋण स्वीकृत कराने की मांग की।
Trending Videos

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बैंक अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों पर जल्द ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने सरकंडेडीह में प्रस्तावित नई औद्योगिक क्षेत्र को जल्द स्थापित करते हुए विकसित करवाने की मांग उठाई। इस मामले में बताया गया कि भूमि चिह्नित की गई है, शासन में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पयागीपुर से अहिमाने तक सड़क के डिवाइडर पर लगीं लाइटों के नहीं जलने का मामला रखते हुए उसे जलवाने की मांग की गई। ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन का मुद्दा व्यापारी विनोद जायसवाल ने फिर रखा। कहा कि आवंटन में हेरफेर करने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च न्यायालय के लखनऊ खंड पीठ में अपील की गई है। व्यापारियों ने कहा कि जिन व्यापारियों से पैसा जमा कराया गया है, पहले उनको दुकानें आवंटित की जाय। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्याएं सुनने के बाद व्यापारियों को निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उद्योग विभाग ने विभिन्न योजनाओं की अपनी प्रगति रखी। इस मौके पर व्यापारी अनूप श्रीवास्तव, रमेश अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, अलीमुद्दीन, पंकज सिंह, उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह, अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed