{"_id":"69b8476bc0c272868508e410","slug":"the-rise-in-edible-oil-prices-has-spoiled-the-kitchen-budget-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-152144-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाद्य तेलों में उछाल से बिगड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाद्य तेलों में उछाल से बिगड़ा रसोई का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
13. शहर के चौक में किराना की दुकान पर रिफाइंड का भाव लेते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और सप्लाई में आ रही दिक्कतों का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। बीते दस दिनों में रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति घी सहित अधिकांश खाद्य तेलों के दामों में तेजी आई है। कीमतों में पांच से 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
शहर के चौक स्थित किराना व्यापारी गणेश चौरसिया ने बताया कि सोयाबीन रिफाइंड तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 750 मिलीलीटर का पाउच कुछ दिन पहले 130 रुपये में मिल रहा था, अब करीब 135 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 15 लीटर का रिफाइंड टिन 2120 रुपये से बढ़कर करीब 2200 रुपये तक पहुंच गया है।
थोक व्यापारी सुरेश कुमार के अनुसार रिफाइंड के साथ पाम ऑयल और वनस्पति घी की कीमतों में भी उछाल आया है। परिवहन लागत बढ़ने और सप्लाई में रुकावट के कारण बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखना मुश्किल हो गया है।
किराना व्यापारी रामतीरथ अग्रहरि ने बताया कि एक लीटर रिफाइंड की कीमत 145 रुपये से बढ़कर करीब 150 रुपये हो गई है। वहीं पाम ऑयल 100 रुपये से बढ़कर 110 रुपये लीटर बिक रहा है। पहले ग्राहक एक बार में पांच लीटर तक तेल खरीद लेते थे लेकिन अब महंगाई के कारण लोग जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
उपभोक्ता राजकुमार प्रजापति, रामजी तिवारी, अनूप कुमार और अयोध्या प्रसाद का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से घरेलू बजट पर दबाव बढ़ गया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने के बाद ही कीमतों में राहत की उम्मीद है।
Trending Videos