सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tractor driver killed in road accident near Delhi

Sultanpur News: दिल्ली के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed in road accident near Delhi
हलियापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
धम्मौर। कचनावां निवासी ट्रैक्टर चालक आशीष तिवारी (28) की सोमवार सुबह दिल्ली के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार को मौत की जानकारी घर पहुंची, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में सोमवार से चल रही नौ दिवसीय रामकथा को स्थगित कर दिया गया।
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि आशीष की आगामी मार्च में शादी होने वाली थी। वह दिल्ली में ट्रैक्टर चलाते थे। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। दुर्घटना में आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग सदमे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से हाईवे पर टकराए पांच ट्रेलर, तीन घायल
सुल्तानपुर। जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के निकट बने कट पास सोमवार रात कोहरे के दौरान अयोध्या की ओर मोरंग ले जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा रहा दूसरा ट्रेलर टकरा गया। एक तीसरा ट्रेलर भी पीछे से भिड़ गया। दोनों ट्रेलर के चालकों को मामूली चोट लगी है। हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इसी हाईवे पर गोमती नदी के आमघाट पुल के पास अयोध्या की तरफ मोरंग लेकर जा रहे एक ट्रेलर में दूसरा ट्रेलर पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में एक ट्रेलर का चालक बस्ती जिले के बभनान निवासी आदित्य शर्मा (40) व खलासी गोरखपुर के रामकरन (50) को मामूली चोट लगी। दूसरे ट्रेलर का चालक मनजीत यादव निवासी सुल्तानपुर भी घायल हो गया। अमेठी के इन्हौना निवासी खलासी अंकुर बाल-बाल बच गए। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया गया है। (संवाद)
कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक जख्मी
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मिश्रपुर पुरैना कट के पास सोमवार देर शाम स्थानीय गांव निवासी ई रिक्शा चालक अलाउद्दीन (25) को कार ने पीछे से टक्कर मार दी, वह शहर से ई रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। कार भी शहर से वाराणसी की ओर जा रही थी। उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, दुर्घटना में अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। (संवाद)
दुर्घटना में बचे एडीओ पंचायत
कूरेभार। ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्र मंगलवार दोपहर बाद अपनी कार से निकले। रास्दे में उनकी कार पीढ़ी के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में प्रकाश कुमार बाल-बाल बच गए। वह दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed