{"_id":"6a61100083e13809a20f8686","slug":"tree-falls-on-moving-car-two-children-injured-one-hour-traffic-jam-on-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161132-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चलती कार पर गिरा पेड़, दो बच्चे घायल, हाईवे पर एक घंटे का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चलती कार पर गिरा पेड़, दो बच्चे घायल, हाईवे पर एक घंटे का जाम
Thu, 23 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कटका बाजार में कार पर गिरे पेड़ को हटाने पहुंची जेसीबी। स्रोत- ग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका बाजार के पास बुधवार की शाम सड़क किनारे स्थित जामुन का पेड़ अचानक चलती कार पर गिर पड़ा। दुर्घटना में कार सवार दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि एक ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
मुख्य मार्ग पर पेड़ पर गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने पेड़ को कटवाकर यातायात बहाल करवाया।
अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के ठठेरिया निवासी नूर बाबू बुधवार शाम करीब चार बजे परिवार के साथ कार से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। कटका बाजार के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ा जामुन का पेड़ अचानक उनकी कार पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में अलीजा (8) और अबू बकर (11) को मामूली चोट लगी। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। कार में नूर बाबू, चांद बाबू, आरजू, रुख्सार, अबू सर, अन्या भी सवार थे। पेड़ गिरने से अंतिम तिवारी का ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया।
कुछ लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पगडंडियों व चकमार्ग का सहारा लिया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया, इसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। पेड़ हटाने के बाद यातायात बहाल हो गया।