{"_id":"696bd80e1918713632014814","slug":"undertrial-prisoner-from-amethi-lodged-in-district-jail-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148340-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला कारागार में निरुद्ध अमेठी के विचाराधीन बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला कारागार में निरुद्ध अमेठी के विचाराधीन बंदी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कारागार में निरुद्ध जानलेवा हमले के विचाराधीन बंदी, अमेठी जिले के रामगंज, भादर निवासी शैलेंद्र सिंह (41) की शनिवार तड़के मौत हो गई। कारागार प्रशासन के अनुसार, भोर में उनके सीने में दर्द उठा व सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र 20 साल पुराने हत्या के मामले में जेल में बंद था।
जेलर ओंकार पांडेय ने बताया कि शैलेंद्र सिंह गत 25 मार्च को जेल में निरुद्ध थे। शनिवार भोर करीब 2:15 बजे शैलेंद्र को सीने में दर्द व सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। हालत गंभीर होने पर जेल चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उनको मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। ईएमओ ने तीन बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र के रिश्तेदार आशीष सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने उनकी मौत की सूचना दी। आशीष उनसे मिलने जाते थे।
परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र को कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। पेशी पर हमेशा अपनी अच्छी सेहत की बात कहते थे। शैलेंद्र सिंह करीब 20 साल पुराने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में जेल में निरुद्ध थे। शैलेंद्र के तीन बच्चे हैं। परिजनों में चीख-पुकार मची है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending Videos