सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Begampura Express narrowly escapes accident; driver senses danger—train halted for an hour; operations dis

UP: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बेगमपुरा एक्सप्रेस, ड्राइवर ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, एक घंटे खड़ी; रूट प्रभावित

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर तकनीकी खराबी के कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस को समय रहते रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही और कई अन्य गाड़ियां प्रभावित हुईं। मरम्मत के बाद ट्रैक सुरक्षित घोषित कर ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाया गया।

UP: Begampura Express narrowly escapes accident; driver senses danger—train halted for an hour; operations dis
कई अन्य गाड़ियों का संचालन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। सिंदुरवा और अकबरगंज रेलवे स्टेशन के बीच बेगमपुरा एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। घटना के बाद ट्रेन को काफी देर तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस मंगलवार शाम सिंदुरवा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी। जैसे ही ट्रेन रेलवे क्रासिंग 138 एसी पार कर ब्लॉक सेक्शन में पोल संख्या 973/38 के पास पहुंची, ट्रैक के प्वाइंट में तकनीकी कमी सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने तुरंत हालात भांपे

चालक ने स्थिति भांपते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी। चालक की सतर्कता से संभावित दुर्घटना टल गई। ट्रेन रुकने के बाद करीब एक घंटे तक यात्री डिब्बों में ही बैठे रहे। गर्मी के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। 


शुरुआत में यात्रियों को यह समझ नहीं आया कि ट्रेन क्यों रुकी है। बाद में जब तकनीकी खराबी की जानकारी मिली तो कई यात्री चिंतित नजर आए। कुछ यात्रियों ने पानी और अन्य सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की। तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक के प्वाइंट में आई खराबी को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। 

इस दौरान रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य कराया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक काम चलता रहा। शाम करीब 6:10 बजे ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया। इसके बाद एसएनटी विभाग की टीम ने 6:12 बजे डिस्कनेक्ट मेमो जारी किया। 

ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काशन लगाकर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे रेल यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इस घटना का असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। संदभावना एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस, चौबीसी और फरक्का एक्सप्रेस को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी पिछले स्टेशन पर रोकने की सूचना मिली। इससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा और कई गाड़ियां निर्धारित समय से पीछे चलने लगीं। 

प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी से रोकी गई ट्रेन 

सिंदुरवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को रोका गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया और ट्रेन को आगे रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed