सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: Storm and Rain Wreak Havoc in Sultanpur; Six Dead—Family Trapped Under Collapsed Thatched Roof, Bodies Rec

UP: सुल्तानपुर में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, सात की मौत, छप्पर गिरने से दबा रहा परिवार, बाहर निकली लाश

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 29 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों और एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। कई जगह पेड़, छप्पर और बिजली खंभे गिरने से हादसे हुए।

UP: Storm and Rain Wreak Havoc in Sultanpur; Six Dead—Family Trapped Under Collapsed Thatched Roof, Bodies Rec
आंधी से छप्पर गिर गया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर में बुधवार दोपहर बाद आए आंधी-पानी ने तबाही मचा दी। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन मासूम व एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद आई आंधी के दौरान बल्दीराय के कस्बा माफियात निवासी सुरेश कुमार सोनकर का छप्पर गिर पड़ा। इस दौरान उनकी पुत्री महिमा (8) गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। आंधी से हलियापुर के पूरे निधई तिवारी मजरे डोभियारा गांव में बम बहादुर के घर का छप्पर गिर गया। छप्पर के नीचे दबने से उनकी पत्नी रीता (35) की मौत हो गई। तेज हवा से बल्दीराय के सिंघनी निवासी रामबरन (65) के घर पर गूलर का पेड़ गिर पड़ा। 

 

UP: Storm and Rain Wreak Havoc in Sultanpur; Six Dead—Family Trapped Under Collapsed Thatched Roof, Bodies Rec
आंधी से छप्पर गिर गया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दबने की ग्रामीण की मौत

इसके मलबे में दबने से रामबरन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामलली (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। कुड़वार के पूरे शिव वंश निवासी महेंद्र तिवारी (20) पर घर के बगल स्थित बिजली का खंभा गिर पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें कुड़वार सीएचसी पहुंचाया गया। 

वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंधुआकला के दाउदपुर निवासी अरविंद गुप्ता के घर के सामने जामुन की पेड़ की डाल आंधी के दौरान गिर पड़ी। डाल के नीचे दबने से उनकी पत्नी सुषमा देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लेकर परिजन सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अखंडनगर के बरामदपुर में स्व. विजय बहादुर के निर्माणाधीन मकान का छप्पर व छज्जा आंधी के दौरान गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर उनका पुत्र सुरेमन (8), भतीजा विकास (16) व किशन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय के भाई अरुण ने बताया कि छप्पर गिरने से राजबहादुर की दो गाय व एक बकरी की भी मौत हो गई। 

 

UP: Storm and Rain Wreak Havoc in Sultanpur; Six Dead—Family Trapped Under Collapsed Thatched Roof, Bodies Rec
परिजन शोक में बैठे हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आंधी में गिरा टीनेशड

वहीं, बल्दीराय के पूरे सुकाल तुलसीपुर निवासी बलराम यादव (65) आंधी के दौरान छप्पर के नीचे दबकर घायल हो गए। नंदौली निवासी शहनवाज (15) पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। 

घायलों को बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। अमेठी जिले के चंदौकी शाहगढ़ निवासी बाइक सवार विनोद साहू (35) पर अलीगंज के पास एक पेड़ की डाल गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। 

बंधुआकला के चौदहवा मोहल्ले में आंधी के दौरान नीम का पेड़ मुन्नीलाल कोरी के मकान पर गिर पड़ा। इस दौरान उनकी पत्नी धनऊ (45) व सुनैना (09) घायल हो गईं। घायलों को निकट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed