{"_id":"696d1c2723fdd95aad0548ba","slug":"vehicles-being-loaded-by-freight-vehicles-after-the-stop-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-148424-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोक के बाद मालवाहक वाहनों से ढोई जा रही सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोक के बाद मालवाहक वाहनों से ढोई जा रही सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पांचोपीरन के पास से सवारियों को लेकर गुजरता मालवाहक वाहन। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई सिर्फ कागजी दावा बनकर रह गया है। रोक के बाद भी मालवाहक वाहनों से सवारियां ढोई जा रही हैं। जिससे लोगों की जान का जोखिम बना हुआ है। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दोस्तपुर के गोशैसिंहपुर आनूपुर के पास ट्रक की टक्कर से पिकअप पर सवार रायबरेली जिले के तीन मजदूरों की मौत हो गई। दुर्घटना में छह से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। घायलों ने बताया कि वे सभी ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए मऊ जा रहे थे। सभी को ठेकेदार मालवाहक वाहन से लेकर मऊ जा रहा था। जयसिंहपुर के टांडा-बांदा हाईवे पर चांदपुर के पास शुक्रवार देर रात घने कोहरे में बस्ती जिले से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई थी। उस दुर्घटना में 15 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दुर्घटना में घायल बस्ती जिले के चरकैला निवासी मनीराम ने बताया कि उनके आसपास के गांवों से करीब 50 श्रद्धालु तीन मैजिक वाहनों (मालवाहक) से शुक्रवार को प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। ऐसी घटनाओं से परिवहन विभाग व पुलिस सबक नहीं ले रही है। मालवाहक वाहनों में बेखौफ सवारियां ढोयी जा रही हैं।
एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह में सवारियां ढोने वाले आठ मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी चलेगा।
Trending Videos