{"_id":"6a78c6cc2c23ce222d09eba6","slug":"waiting-for-the-father-the-childs-last-rites-have-not-been-performed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162488-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिता का इंतजार, नहीं हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिता का इंतजार, नहीं हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार
Sun, 09 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। झटका मशीन की चपेट में आई मासूम साजिरा का रविवार को अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है। परिजन पिता के इंतजार में हैं। मुंबई से घर के लिए निकले पिता के देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। गांव निवासी चंदू की बेटी साजिरा (छह) शनिवार को अमरूद तोड़ने गई थी।
घर से करीब 50 मीटर दूर मौजूद खेत में लगी झटका मशीन के बाड़ की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां साजिरा की मौत हो गई। साजिरा के पिता चंदू मुंबई में सिलाई मशीन चलाते हैं। शनिवार को उन्हें हादसे की जानकारी हुई तो वह घर के लिए निकल पड़े। साजिरा के बाबा हुबदार ने नायब तहसीलदार अभयराज पाल को मांगपत्र सौंपकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद