सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather hit, hospitals overwhelmed, fever

Sultanpur News: मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़े जुकाम, बुखार के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Weather hit, hospitals overwhelmed, fever
पीएचसी बढ़ौनाडीह में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड से लोग सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में असर दिखाई दिया। इलाज के साथ चिकित्सकों ने मरीजों को सावधानियां बरतने की सलाह दी।
Trending Videos

केस- 1
समय- 12:30 बजे
स्थान- पीएचसी धम्मौर
पेट की समस्या के आ रहे मरीज

धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में डॉ. प्रदीप कुमार ने 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया। चंदेलेपुर निवासी तारावती ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी पल्लवी को बुखार के साथ खांसी आ रही है। धम्मौर गांव निवासी चांदनी ने भी खांसी के साथ बुखार की समस्या बताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अनियमित खानपान से पेट के मरीजों की दिक्क्तें बढ़ रही है। दोपहर करीब 12:30 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया और मरीजों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 2

समय- 1:00 बजे

स्थान- पीएचसी विजेथुआ
गंभीर बीमारियों के मरीजों का अलग दर्ज करें नाम

सूरापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फाइनेंस लाॅजिस्टिक कोऑर्डिनेटर अमित सिंह व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कादीपुर डीपी सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमित सिंह ने एएनएम रेखा देवी को बीपी, हार्ट व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों का अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
केस- 3

समय- 1:30 बजे

स्थान- पीएचसी छीतेपट्टी
सर्दी-जुकाम के आए अधिक मरीज

दोस्तपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर में 48 मरीजों का इलाज किया। 15 मरीजों की टाइफाइड व शुगर की जांच हुई। डाॅ.देव नारायण निषाद ने बताया कि अधिकांश मरीज सर्दी ,जुकाम बुखार से पीड़ित रहे। मरीज कौशल, कमरजहां, इसरार फिरोजा, गया प्रसाद, निधि सिंह, रितेश सर्दी जुकाम व बुखार का इलाज कराए।
केस- 4

समय- 2:00 बजे

स्थान- पीएचसी बढ़ौनाडीह
जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज पहुंचे
मोतिगरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़ौनाडीह में डॉ. संजीव पांडेय ने 50 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्दी-जुकाम, बुखार, पेटदर्द, बीपी, शुगर के अलावा जोड़ों में दर्द के मरीज अधिक रहे। गोरसरा की रीता देवी जोड़ो के दर्द से परेशान हैं। गोरसरा के ही बुजुर्ग रामनायक के पीठ में फोड़ा निकला है। घूरीपुर के फुल्लू सिंह खांसी व बुखार का इलाज कराने आए। बताया कि दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed