सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women from the group will sell seeds and pesticides

Sultanpur News: बीज-कीटनाशक बेचेंगी समूह की महिलाएं

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women from the group will sell seeds and pesticides
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं अब केवल बचत और लघु उद्यमों तक सीमित नहीं रहेंगी। उन्हें बीज, कीटनाशक, उर्वरक समेत कृषि उपयोगी सामग्री के कारोबार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत इच्छुक महिलाओं के महिला किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित कर पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे वे अधिकृत रूप से कृषि सामानों की बिक्री कर सकेंगी।

राज्य मिशन निदेशालय के निर्देश पर जिले में समूहों की महिलाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है। महिला किसानों और समूह की सदस्यों को संगठित कर एफपीओ का गठन कराया जाएगा। पंजीकरण के बाद इन संगठनों को कृषि क्षेत्र में व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त एनआरएलएम केडी गोस्वामी ने बताया कि जिले में पहले से आठ किसान उत्पादक संगठन कार्यरत हैं। अब महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। महिला एफपीओ को कारोबार शुरू करने, प्रशिक्षण, विपणन और विभागीय योजनाओं से जोड़ने में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


एफपीओ में यह होगी सुविधा
किसान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का संगठित समूह।
पंजीकरण के बाद कृषि उत्पाद और कृषि सामानों का व्यवसाय कर सकता है।
बीज, उर्वरक, कीटनाशक समेत अन्य कृषि सामग्री की बिक्री की सुविधा।
प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन सहयोग मिलेगा।
ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed