{"_id":"6a34330e90375f35d20a7849","slug":"beam-cracks-due-to-machine-failure-setu-nigam-to-undertake-construction-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-158698-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मशीन फेल होने से दरका बीम, सेतु निगम बनवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मशीन फेल होने से दरका बीम, सेतु निगम बनवाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी पर निर्माणाधीन गुदराघाट पुल की बीम ढलाई के दौरान मशीन फेल होने से दरक गया था। प्रकरण के बाद जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने इस मामले में चार सदस्यीय टीम को जांच के आदेश दिए थे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को पुल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि ढलाई के समय मशीन फेल होने से बीम में तुरंत दरार आ गई थी। सेतु निगम ने इस खामी को स्वीकार कर लिया है। निगम ने संबंधित फर्म को नई बीम बनाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मशीन फेल न होती तो यह खामी नहीं आती। मौके पर बीम का कार्य बंद है, जबकि अन्य कार्य ठीक पाए गए। जांच रिपोर्ट जल्द जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह भी मौजूद रहे। संवाद