सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer's body found in field; murder suspected

Sultanpur News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in field; murder suspected
विज्ञापन
लंभुआ। पिलखिनी गांव स्थित खेत में बृहस्पतिवार सुबह प्रतापगढ़ जिले के अरैला निवासी किसान विनय कुमार सिंह का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। शव के पास एक पानी की बोतल भी मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पिलखिनी गांव के ग्रामीणों ने सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा के अरैला निवासी शुभम सिंह भी पिलखिनी पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान अपने पिता विनय कुमार सिंह (55) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम घर से हरदासपुर में चाय पीने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की थी। बृहस्पतिवार को शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार विनय कुमार सिंह के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में उनकी हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

शुभम सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवार के मुखिया की मौत से मची चीख-पुकार
विनय कुमार सिंह अपने परिवार के मुखिया थे। परिवार में पत्नी रीता सिंह, पुत्र शुभम सिंह और दो विवाहित बेटियां हैं। शुभम दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। विनय कुमार सिंह की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed