{"_id":"6a3434e40f5bb66ff30d9eaf","slug":"power-out-for-four-hours-population-of-one-lakh-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-158693-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार घंटे ठप रही बिजली, एक लाख की आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार घंटे ठप रही बिजली, एक लाख की आबादी बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूबेपुर। बढ़ते तापमान और विद्युत भार के दबाव से जिले की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को एक बार फिर से लड़खड़ा गई। ओवरलोडिंग के चलते विभिन्न स्थानों पर बंच केबल जलने, फ्यूज कटने, तार टूटने से गभड़िया समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रही। करीब एक लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पानी के लिए लोग भटकते रहे।
टीपीनगर विद्युत उपकेंद्र के गभड़िया फीडर की एलटी लाइन का बंच केबल जेल मोड़ के पास पूर्वाह्न 11:30 बजे जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने दोपहर 3:35 बजे आपूर्ति बहाल की। करीब चार घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को गर्मी और पेयजल संकट जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा। कांशीराम फीडर से जुड़े तुराबखानी गांव में भी बंच केबल जलने से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। अहिमाने फीडर के पयागीपुर नई बस्ती में ट्रांसफार्मर का एलटी फ्यूज कटने से दोपहर 12 बजे से शाम 4:00 बजे तक कई घरों में बिजली नहीं रही।
उधर, पकड़ी उपकेंद्र के उतुरी फीडर की एचटी लाइन पर पीपल का पेड़ गिरने से तिवारीपुर गांव की आपूर्ति प्रभावित हो गई। भाईं फीडर से जुड़े नोनरा गांव में एलटी लाइन का तार शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर टूट गया, जिससे दोनों फीडरों का संचालन देर तक बाधित रहा। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि शाम चार बजे तक सभी फॉल्ट दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से टूटी एचटी लाइन
धम्मौर। क्षेत्र में रामापुर के पास जेसीबी की टक्कर से पेड़ एचटी लाइन पर गिर गया। इससे कूड़धाम फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही। अवर अभियंता सचिन यादव के अनुसार मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।