सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The police are your friends; file a complaint without fear

Sultanpur News: पुलिस आपकी दोस्त, बिना डरें करें शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The police are your friends; file a complaint without fear
राजकीय आईटीआई चांदा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर व छात्राएं। -संवा
विज्ञापन
लंभुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) चांदा में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस उपाधीक्षक लंभुआ ऋतिक कपूर ने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि जिस देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च स्थान पर महिला मौजूद हों, उस देश की बालिकाओं, महिलाओं को कतई डरने की जरूरत नहीं है। सीओ ने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, यह सोचकर थाने जाएं। अब पुलिस विभाग में भी महिला कर्मियों की काफी संख्या मौजूद है। इसलिए बेझिझक अपनी बात कहें। आपातकाल में महज 10 मिनट के भीतर पुलिस आपके पास पहुंच सकती है, इसकी नियमित निगरानी लखनऊ मुख्यालय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राजकुमार वर्मा ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा के टिप्स दिए। महिला हेल्प लाइन कर्मी रीता सिंह ने पुलिस के आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर फोरमैन बलिराम, सुरक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह, फोरमैन राजीव पांडेय, अनुदेशक एजाज अंसारी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन



सवाल - जवाब
सवाल : महिला अपराध बढ़ क्यों रहे हैं। सबीना बानो
जवाब : प्रदेश में अपराध कम हुए हैं। महिलाएं पहले की अपेक्षा जागरूक व शिक्षित हुई हैं। अपने साथ हुई अनुचित घटनाओं की शिकायत निडर होकर दर्ज करवा रही हैं।
सवाल : जब एफआईआर न दर्ज हो तो क्या करें। मंजू
जवाब : आप पुलिस के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत कर सकती हैं। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने के लिए न्यायालय में भी याचिका दायर कर सकती हैं।
सवाल : ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर कैसे शिकायत करें। खुशी गौतम
जवाब : जितनी जल्दी आप इसकी शिकायत दर्ज कराएंगी, आपकी रकम के वापस आने की गुंजाइश उतनी अधिक होगी। तत्काल 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
सवाल : सूर्यास्त के बाद पुलिस थाने पर बुलाए तो क्या करें। शिखा सरोज
जवाब : सूर्यास्त के बाद किसी भी महिला को थाने नहीं बुलाया जा सकता है। यदि ऐसा है तो अफसरों से इसकी शिकायत करें, कार्रवाई होगी।
इनसेट
सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव

- अनजान लोगों के भेजे लिंक, ईमेल और मेसेज को न खोलें

- सोशल साइट्स पर निजी जानकारी सार्वजनिक न करें

- किसी से ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी साझा न करें

- मोबाइल कंप्यूटर में नियमित रूप से सुरक्षा अपडेट करें

- असहज स्थिति को छिपाएं नहीं, अभिभावक, शिक्षक, दोस्त या पुलिस से जानकारी साझा करें

- निर्भीक होकर पुलिस से शिकायत करें।

- बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed