{"_id":"6a343a2511d62b116f05db8a","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158658-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। बंधुआकला के मिश्र का पुरवा गांव में बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से लोहे का पाइप उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
नारे तीर अलीगंज निवासी अनुराग शुक्ल (19) बुधवार रात अपने मित्र आशीष के बुलाने पर मिश्र का पुरवा गांव गए थे। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोहे की पाइप उतारी जा रही थी, अनुराग भी पाइप उतारने में मदद करने लगे। तभी पाइप घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से अनुराग गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन व ग्रामीण उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता राजेश शुक्ल सूरत में टैक्सी चालक हैं, जबकि उनकी मां भी वहीं रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि माता-पिता के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
बुझ गया इकलौता चिराग
अनुराग अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था, एक बहन भी है। अनुराग की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। बहन रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। पिता सूरत में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं, अनुराग गांव में रहकर अपने दादा-दादी और घर की देखभाल करते थे। वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र था।
बरतें सावधानी
लंबे धातु के सामान को ले जाते समय ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों पर विशेष नजर रखें।
रात में ऐसे कार्य करने से बचें, आवश्यक हो तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें।
वाहन से सामान उतारते समय लाइन और सामान के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
हाईटेंशन लाइन के पास काम के दौरान रबर के दस्ताने व सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
करंट लगने की स्थिति में सीधे व्यक्ति को न छुएं, पहले बिजली आपूर्ति बंद कराएं और तत्काल चिकित्सा सहायता लें।