{"_id":"697a500bd7a01487bd0d7a31","slug":"you-can-get-doctors-advice-from-home-through-e-sanjeevani-app-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-148996-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ई-संजीवनी एप से घर बैठे मिलेगी डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ई-संजीवनी एप से घर बैठे मिलेगी डॉक्टर की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
दियरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परामर्श देती सीएचओ।-स्रोत विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारों और बढ़ती भीड़ से जूझ रहे जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने ई-संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से घर बैठे इलाज की सुविधा शुरू की है। अब मरीजों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे उन्हें अस्पतालों में लाइन लगाने से निजात मिलेगी और समय की बचत भी होगी।
ई-संजीवनी ओपीडी केंद्र सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा है, जिसके जरिये मरीज सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन जुड़ते हैं। जिला परियोजना मैनेजर (डीपीएम) संतोष यादव ने बताया कि जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मरीजों का पंजीकरण कराकर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 213 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सक्रिय हैं। इसमें 213 सीएचओ इस सेवा से जुड़े हैं। सीएचओ मरीजों की समस्या ई-संजीवनी पोर्टल पर दर्ज कराते हैं और वीडियो कॉल के जरिये डॉक्टर से परामर्श की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके बाद आवश्यक दवाएं वहीं उपलब्ध करा दी जाती हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। इस एप की खास बात यह है कि मरीज डॉक्टर से आमने-सामने वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। डॉक्टर मरीज की हालत को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। जिन मरीजों को तकनीकी परेशानी होती है, उनके लिए मैसेज के जरिये परामर्श की सुविधा भी दी गई है।
क्या है ई-संजीवनी ओपीडी
एसीएमओ लालजी ने बताया कि ई-संजीवनी एक डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से मरीज डॉक्टरों से ऑनलाइन चिकित्सा सलाह ले सकते हैं। ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप से अपॉइंटमेंट बुक करना, विशेषज्ञ डॉक्टर चुनना और मेडिकल रिकॉर्ड देखना आसान हो गया है।
अधिक से अधिक करें एप का उपयोग
अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए लोग ई-संजीवनी ओपीडी एप का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और आमजन के लिए बेहद उपयोगी है।-
डॉ. भारत भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Trending Videos