{"_id":"6a00ca1cd513bfc529022988","slug":"young-biker-and-chemist-die-in-road-accidents-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155952-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक व दवा विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक व दवा विक्रेता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हलियापुर के ककरहा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। -स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के ककरहा मोड़ के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बल्दीराय के दावतपुर (वलीपुर) निवासी सूरज कुमार (18) की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे हुई है। ग्रामीणों ने सूरज को ककरहा मोड़ के पास घायल अवस्था में पड़ा देखा। सड़क के किनारे उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों की मदद से सूरज को एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल, पिठला (कुमारगंज) पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी हलियापुर पुलिस को भी दी है। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक जख्मी
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर के बनी के पास शनिवार देर रात खड़े ट्रक में पीछे से एक बेकाबू कार टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार जितेंद्र पाल (45) घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि कार पर सवार अन्य लोग बच गए। जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। कार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। कार सवार लोग दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। (संवाद)
सड़क दुर्घटना में घायल दवा विक्रेता की मौत
धम्मौर। निगोलिया गांव के पास शुक्रवार रात पूरे कोदई बिकना निवासी दवा विक्रेता अर्जुन (26) तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। शनिवार देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
निगोलिया गांव के पास गत शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। घटनास्थल के पास अर्जुन की मेडिकल स्टोर की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अर्जुन दुकान छोड़कर घायलों की मदद के लिए पहुंचा। उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत का पता चलने के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची है। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos