सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth drowns while bathing in Gomti River; search underway

Sultanpur News: गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in Gomti River; search underway
विज्ञापन
कुड़वार। मझौवा नई बस्ती के पास रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार पुलिस को दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

पुलिस ने स्थानीय नाविकों व मछुवारों को उसकी तलाश में लगाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि हलियापुर के उसकामऊ निवासी राहुल (24) मड़हा निवासी अपने रिश्तेदार अर्जुन के घर आया था। रविवार दोपहर राहुल, अर्जुन व अन्य दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए मझौवा नई बस्ती के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर नहाते समय अचानक पांव फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार पुलिस को दी। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। तलाश के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed