फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   16 carat gold sold for 24 carat gold, FIR against three

Unnao News: 24 का बता 16 कैरेट का बेच दिया सोना, तीन पर प्राथमिकी

Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
16 carat gold sold for 24 carat gold, FIR against three
हसनगंज। न्यायालय एसीजीएम के आदेश पर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी, उसके भाई व एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि व्यापारी ने 24 का बताकर 16 कैरेट का सोना थमा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोरौरा गांव निवासी धर्म सिंह ने 10 मार्च को एसीजीएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि वह बेटे अरुण की शादी के लिए जेवर खरीदने फरवरी माह में शाहपुर तोंदा बाजार स्थित अर्पित गुप्ता की ज्वेलरी दुकान पर गए थे। वहां दुकान मालिक अर्पित गुप्ता, उनके भाई नीरज गुप्ता व नीरज की पत्नी मौजूद थीं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने करीब दो लाख 75 हजार रुपये का पुराना सोना-चांदी बेचा और 22 व 24 कैरेट सोने के नाम पर करीब छह लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीदे।
विज्ञापन

धर्म सिंह का आरोप है कि शादी के बाद आभूषणों पर शक होने पर उन्होंने दूसरे सर्राफा व्यापारी से जांच कराई तो सोना मात्र 16 कैरेट का निकला। जब उन्होंने दुकानदार से बिल मांगा तो उन्हें फर्जी रसीद दे दी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसीजीएम के आदेश पर पुलिस ने 25 मई को अर्पित गुप्ता, नीरज गुप्ता व एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed